Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड ने अपना एक नया सितारा खो दिया। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 अपने मुंबई फ्लैट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मुंबई पुलिस की जांच के बाद पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत नवंबर 2019 से डिप्रेशन मे थे। और डॉक्टरों के साथ उनका इलाज चल रहा था। आपको गौरतलब होगा 24 जुलाई 2020 को उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) रिलीज हुई है। उनके फैंस उनकी यह आखिरी फिल्म दिल बेचारा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी हॉटस्टार (Diseny+Hoatstar) पर रिलीज हुई है। आपको बता दें इस फिल्म के लिए सुशांत काफी एक्साइटेड थे। लेकिन इस बात का मलाल रहेगा की अपनी आखिरी फिल्म को देखे बिना है इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। अपने फैंस को इमोशनल कर के चलेगए। सुशांत सिंह राजपूत ऐसे पहले स्टार्ट नहीं है जिन की मौत के बाद उनकी फिल्म रिलीज हो रही है। ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। आइए चलते हैं जानते हैं उनके बारे में……
ओम पुरी
बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी (Ompuri) 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के 6 महीने बाद ईद पर ‘ट्यूबलाइट’ को रिलीज किया गया जिसमें सलमान खान (Salman khan) लीड रोल में नजर आए हैं।
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल की मृत्यु के 3 साल बाद यानी उनकी फिल्म ‘गलियों की बादशाह’ को रिलीज किया गया था।
श्रीदेवी
90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन सुपरस्टार श्रीदेवी (Shridevi) 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई थी। उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरों’ जिसमें वह कैमियो रोल नजर आई थी।
दिव्या भारती
दिव्या भारती (Divya bharti) महज 19 साल की उम्र में अपने अपार्टमेंट से रहस्यमई हालत से गिरकर मृत्यु हो गई थी। महज छोटी सी उम्र में भारती ने वह मुकाम हासिल कर लिया था। जो हर किसी के बस की बात नहीं है। ‘शतरंज’ उनकी आखिरी फिल्म थी जिसको उनकी मृत्यु के 9 महीने बाद फिल्माया गया था।
संजीव कुमार
6 नवंबर 1985 को संजीव कुमार की मृत्यु हुई थी। ‘शोले’ फिल्म में फेमस ठाकुर का किरदार निभाने वाले संजीव कुमार की आखिरी फिल्म ‘प्रोफेसर की पड़ोसन’ उनकी मृत्यु के 8 साल बाद रिलीज की गई थी।
मीना कुमारी
ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी Meena Kumari) का निधन 1972 में हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म ‘गोमती के किनारे’ उनके निधन के बाद रिलीज की गई थी।
सुशांत सिंह राजपूत के जीवन की आखिरी फिल्म Dil Bechara, फिल्म के आखिर में दिल छूने वाला विडियो
Deepika Padukone and Prabhas: पहली बार आएंगे नजर, इस film के लिए काफी उत्साहित