Sushant Singh Rajput Case Update: सुशांत सिंह के निधन के 1.5 महीने बाद उनके परिवार ने चुप्पी तोड़ते हुए। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना राजीव थाने में एफ़आईआर दर्ज कराई। उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की सुशांत को ब्लैक मेलिंग और मानसिक पड़ताड़ना जैसे आरोप लगाए। आपको बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ पटना राजीव नगर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। इस पूरे मामले की जांच करते हुए पटना की एक टीम (4 सदस्य) मुंबई भी पहुंचे हैं। मुंबई पहुंची बिहार पुलिस टीम ने सुशांत की बहन मीतु सिंह (Meetu Singh) का भी बयान दर्ज कराया।
image courtesy- third party
पटना पुलिस हुयी निराश
पटना पुलिस ने वरसोवा के निजी आवास पर मीतु सिंह का बयान दर्ज किया था। इससे पहले भी मीतु सिंह अपना बयान मुंबई के क्राइम ब्रांच में अपना बयान दर्ज करा चुकी है। इसके बाद पटना पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया था। यह टीम कथित तौर से सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बयान के लिए पूछताछ करने के लिए उनके आवास पर पहुंची लेकिन। रिया चक्रवर्ती जबसे सुशांत के पिता के द्वारा पटना में उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज हुई है। तभी से वह घर से गायब है। जिसके चलते मुंबई पुलिस ने भी अभी तक उनका कोई बयान दर्ज नहीं किया है।
आपको गौरतलब होगा जैसे सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने उनके खिलाफ एफ़आईआर राजीव थाने पटना में कराई थी। रिया और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। इस पूरे मामले में 6 लोगों का नाम सामने आ रहा है। रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंदरजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती और भाई कोशिक चक्रवर्ती के नाम भी शामिल है। इन सभी पर केके सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को ब्लैकमेल कर रहे थे और आत्महत्या करने के लिए उकसा रहे थे। ऐसे कई आरोप पिता की तरफ से लगाए गए हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती की वकील सतीश मनशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज करते हुए एक मांग की। जिसमें इस पूरी जांच को पटना से ट्रांसफर का मुंबई लाया जा सके।
एक नजर इधर भी…
Sushant Suicide Case में आया नया मोड़, पिता ने गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ की FIR दर्ज