Sushant Case: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड वाले मामले में आए दिन नए खुलासे होते आ रहे हैं। एक तरफ कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत के साथ भेदभाव होने की बात कह रही है। वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर एफ़आईआर भी दर्ज कराई है। इससे के बीच सुशांत के खास दोस्त होने का दावा करने वाले फिल्मेकर संदीप सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कुछ ऐसा बयान दिया कि जो आपको हैरान कर देगा। उनका मानना यह है सुशांत जैसे खुशदिल और सुलझे इंसान आत्महत्या नहीं कर सकते। उनके कहना यह है की यह एक एक हत्या है।
image courtesy- third party
क्या कहा सुशांत के दोस्त संदीप ने
उनके दोस्त संदीप सिंह का कहना है कि वह सुशांत को बहुत अच्छे तरीके से जानते थे। अपने इंटरव्यू में संदीप ने अपने खास दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई बाते करे दिख रहे थे। वही एक इंटरव्यू में उन्होंने एक खुलासे का जिक्र किया। इससे पहले आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत की दोस्ती कई सालों से चली आ रही है। वे एक-दूसरे के साथ काफी बातें भी शेयर किया करते थे। उनके दोस्त का दावा है कि सुशांत बेहद सुलझे इंसान थे। उन्होंने अपने कैरियर में के पीक पर टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ को छोड़ा था। इसके दो-तीन साल बाद तक बॉलीवुड में अपनी सफलता का इंतजार किया था। वह अपने दिमाग से बहुत क्लियर थे। उन्हें किस हालात में क्या कदम उठाना है। वह बखूबी जानते थे। लेकिन सुसाइड जैसे कदम सुशांत सिंह राजपूत जैसे इंसान कभी नहीं उठा सकते।
अपने इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई पुलिस ने अभी तक उनका कोई बयान दर्ज नहीं किया है। उनके इंटरव्यू के दौरान सो में बैठे वकील भी इस बयान से हैरान हो गए। सभी का मानना यह है कि सुशांत के बेहद करीबी दोस्त होने का दावा कर रहे हैं। और वह मानते हैं सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते। उनका बयान पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं किया है। इस बातचीत में यह निष्कर्ष सामने आया कि सुशांत सिंह मामले की जांच पर कई सवाल उठाए जा सकते हैं।