SSR Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर आए दिन रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसके साथ सुशांत सिंह राजपूत का मामला इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने बिहार पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद से सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर नए तथ्य सामने आ रहे हैं। वही बॉलीवुड के इस अभिनेता की मौत की जांच CBI करेगी। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से
Sushant Singh Rajput
बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस
बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच काफी ज्यादा मतभेद होने की वजह से अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। हालांकि, उद्धव ठाकरे सरकार ने सीबीआई जांच से पूरी तरह से मना कर दिया था। जबकि सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई जांच के सख्त खिलाफ था। लेकिन वही बिहार सरकार द्वारा सीबीआई जांच के रास्ते खोल दिए गए थे। जिसके बाद अब सीबीआई जांच को हरी झंडी मिल गई है। वहीं अब सुशांत राजपूत की मौत की सीबीआई जांच उस टीम द्वारा की जाएगी, जिसने विजय माल्या केस की जांच की थी।
यह भी देखें…
SSR Suicide Case अब सीबीआई के हाथों में, केंद्र ने दी मंजूरी
Naagin 5: नागिन अपने प्यार के लिए करेगी जंग, 9 अगस्त से कलर्स पर एंटर्टेंमेंट का तड़का
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को इस समय 1 महीने से ज्यादा समय बीत गया है। इसके बावजूद भी मुंबई पुलिस के हाथ में कोई भी खास सबूत नहीं मिला है। वहीं मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही है। जिसके बाद नीतीश सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे। वहीं अब भी इस जांच के लिए मुंबई में आईएसपी विनय तिवारी को 14 दिन के क्वारंटाइन में रखा गया है। सीबीआई जांच टीम को हरी झंडी मिलने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं सुशांत राजपूत के फैंस काफी खुश नजर आए हैं।