Lockdown: देश की 50 फीसदी जनसंख्या किसी न किसी तरीके से लोकडाउन के अंदर रह रही हैं। चाहे वह पूर्ण रुप से लोकडाउन हो या आधा और सप्ताहिक रूप से लोकडाउन हो। देश में बढ़ते हुए करोना के मामलों को देखते हुए देश के हर राज्यों ने अलग-अलग नियम बनाए हैं आपको बता दें जैसे बिहार, सिक्किम, नागालैंड जैसे राज्यों ने संपूर्ण लोकडाउन लगा रखा है। वही उत्तर प्रदेश सरकार ने सप्ताह में 2 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया हुआ है। इसी तरह पंजाब पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में भी सप्ताहिक रूप से लोकडाउन लगाया हुआ है। आइए जानते हैं लोकडाउन की क्या स्थिति है देश के अलग-अलग राज्यों मे…
image courtesy= third party
जम्मू कश्मीर: 60 लाख जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित है। 20 में से 8 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन है करीब 50% आबादी लॉकडाउन में है।
पंजाब: 2.77 करोड़ आबादी लोक डाउन के तहत प्रभावित है। हफ्ते में 2 दिन पूरा लोकडाउन रहता है।
बिहार: 10 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में बिहार सरकार ने 15 जुलाई से 31 जुलाई तक पूर्णरूप से लॉकडाउन लगाया हुआ है।
सिक्किम: 6लाख जनसंख्या प्रभावित है। 4 जिलों में पूर्ण लोकडाउन है।
उत्तराखंड: इस राज्य को दो दिन सप्ताह में बंद रहना का आदेश दिया हुआ है। जिसमें 13 में से इस राज्य के 4 जिले पूर्ण रूप से लोकडाउन है।
अरुणाचल प्रदेश: इस राज्य की करीब 14 जनसंख्या लोक डाउन के तहत प्रभावित हैं। 25 में से 1 जिले को पूर्ण रूप से लॉकडाउन किया गया हुआ है।
असम: 33 में से 2 जिले में लोकडाउन है। 23 लाख लोग लोग के तहत प्रभावित हैं।
नागालैंड: सभी जिले में संपूर्ण लोक डाउन है
उत्तर प्रदेश: हफ्ते में 2 दिन रहता है।
पश्चिम बंगाल: हफ्ते में 2 दिन रहता है। 13 जिलों में आंशिक रूप से लोकडाउन है।
तमिलनाडु: 30 जुलाई तक लोग डाउन रहेगा।
महाराष्ट्र: 36 में से 9 जिलों में लॉकडाउन लगाया हुआ है।
छत्तीसगढ़: 5 जिलें लोक डाउन के तहत बंद है
गोव: 1 जिले में आंशिक रुप से लोकडाउन लगाया हुआ है
केरल: 14 जिले में से 1 जिले में आंशिक रूप से लोकडाउन है
कर्नाटक: 30 में से 5 जिलों में एक आंशिक लोग डाउन है
ओड़िशा: 23 जिलों में आंशिकरूप से लोक डाउन लगाया हुआ है।
देश में 25 मार्च से बाद देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए यह सरकार की तरफ से यह कदम उठाया गया था। पूरे देश में सम्पूर्ण रूप से लोकडाउन लगाया। हालांकि, 1 जून से सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी कर दिया दी है। केवल वें राज्य ही बंद जिन में कोरोना केस है ।
PM MODI: पाँच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन