IPL 2020 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच में SRH ने आखिरकार अपनी हार का सिलसिला रोक दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals) के ऊपर 15 रन से जीत दर्ज की. दिल्ली अपनी पहली पारी में 147/7 रन ही बना पाई. दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वीराज (2) को भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया. दिल्ली ने पहला विकेट 2 रन से गंवाया. इसके बाद श्रेयस अय्यर (17) ने राशिद खान (Rashid Khan) के 8 वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक बड़ा शॉट लगते हुए अब्दुल समद के हाथों कैच आउट हो गए. इसके साथ ही दिल्ली ने 8 ओवर में 43 रन पर 2 विकेट गंवा दिए और मुश्किल में पड़ गई.
SRH Wins His First Match
आईपीएल 2020 अंक तालिका
टीम | मैच | जीत लिया | हारे | टाई | एन.आर. | अंक | नेट रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
RR | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.615 |
DC | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.483 |
RCB | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -1.450 |
KXIP | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 1.498 |
MI | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 0.654 |
SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.228 |
KKR | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.767 |
CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.840 |
हेटमेयर (21) और पंत (28) ने कुछ देर तक खेल को संभाला, लेकिन 104 पर हेटमेयर आउट हो गए. इसके बाद पंत (28) 117 रन पर आउट हो गए. दोनों के बाद आए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका. दिल्ली ने 20 ओवर तक 7 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए. हैदराबाद ने 15 रन से जीत दर्ज की. सनराइजर्स के गेंदबाजों में राशिद खान ने तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए. इस प्रकार हैदराबाद ने आईपीएल 2020 के 13 वें सीजन का अपना पहला मैच जीता.
Match 11. It’s all over! Sunrisers Hyderabad won by 15 runs https://t.co/iERYiZMI4B #DCvSRH #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2020
SRH की अच्छी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (45 गेंदों पर 3 चौके, 2 छक्के) और जॉनी बेयरस्टॉ (53 गेंदों में चार चौके, 1 छक्के) ने अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद केन विलियमसन (26 गेंदों पर 41 रन; पांच चौके) ने 163/4 रनों के लक्ष्य के साथ दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए एक जिम्मेदार पारी खेली.