Hyderabad: आपने हमेशा देखा होगा कि आप अपना या अपनों का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते हैं। ऐसा पहली बार हुआ होगा किसी प्राणी उधान में एक चिंपैंजी का बर्थडे मनाया गया है। हां जी यह बात है हैदराबाद के नेहरू चिड़ियाघर में जहां एक सूजी नाम की चिंपैंजी रहती है। जहां पर उसका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। अधिकारियों ने बड़े ही धूमधाम से सूजी का बर्थडे सेलिब्रेट किया आपको बता दें कि यह सूजी का यह 34 वा बर्थडे था।
फिलहाल कोविड-19 के कारण चिड़ियाघर में लोगों की एंट्री को बैन किया हुआ है। ऐसे में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली सूजी जैसे जानवर मायूस हो जाते हैं, इसलिए उसका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह सेलिब्रेशन किया गया। सूजी को हैदराबाद के चिड़ियाघर में 2011 को गिफ्ट किया गया था। तब से वहां उसको एक अलग बाड़े में रखा जाता है। सूजी का बर्थडे मनाने के लिए चिड़ियाघर के अधिकारियों ने उसके लिए एक केक भी बन मंगवाया था।जिसके साथ उसके पसंदीदा फल जैसे पपीता, केला और इसके अलावा उसके लिए बर्थडे कार्ड भी मंगवाया गया था।
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया सूजी एक बहुत ही समझदार चिंपैंजी है। उसके पास अपना टूथपेस्ट और ब्रश भी है। वह हर रात को अपने बेडशीट को सुनकर देखती है कि वह फ्रेश है या नहीं वहां के अधिकारियों ने बताया कि वह सूजी के लिए हर दिन एक फ्रेश बेडशीट दी जाती है।
सूजी: पार्टनर की तलाश
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि हम लोग सूजी के लिए एक मेल पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। आपको बता दें कि चिंपैंजी की औसतन आयु 50 वर्ष की होती है। माना यह जाता है कि फीमेल चिंपैंजी 40 साल की आयु तक गर्भधारण कर सकती है।