Corona Virus Updates: पिछले कुछ दिनों से कोरोना का ग्राफ भारत में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से भारत में प्रतिदिन 35 हजार से भी ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। यह भारत के लिए चिंताजनक का विषय है। आज फिर करोना के भारत में 39,172 कन्फर्म केस सामने आए हैं। जिसमें से 27,589 की रिकवरी भी हुई है। वहीं 671 लोग ने अपनी जान भी गवाही हैं। आपको बता दें कि देश में महाराष्ट्र सबसे पहले नंबर पर है। जिसमें 3,27,031 कन्फर्म केस है। वही इसमें से 1,82,217 लोग ठीक भी हो चुके हैं। लेकिन अभी भी 1,32,236 लोगों को रिकवर होना बाकी है। बीती रात को महाराष्ट्र में 8,336 कन्फर्म केस आए हैं, जिसमें से 7,188 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 246 लोगों की मृत्यु हुई है
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है। जहां पर 1,80,643 कन्फर्म केस हैं। वही उसमें से 1,26,670 लोग ठीक हो चुके हैं, अभी भी 51,347 लोगों को ठीक होना बाकी है। इसी के साथ की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से करोना के केस में गिरावट देखी गई थी। लेकिन बीती रात को दिल्ली में 1,349 केस आए थे। जिसमें से 1200 ठीक हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में अभी तक टोटल 1,25,096 कंफर्म कैसे आ चुके हैं। जिसमें से 1,06,118 ठीक भी हुए हैं। वहीं 15,288 लोगों का ठीक होना बाकी है। जिसमें से 3,690 लोगों ने अपनी जान गवा दी है।
भारत का कोरोना ग्राफ़ 12 लाख के करीब हो चुका है। आपको बता दें कि भारत में अभी तक टोटल 11,94,085 कन्फर्म केस हो चुके हैं। जिसमें से 7,52,393 ठीक हो चुके हैं। वहीं 4,12,517 लोगों का ठीक होना बाकी है। 28,770 लोगों ने अपनी जान भी गवां चुके हैं।
इसे भी जानें…
INDIAN MEDICAL ASSOCIATION: भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिसन शुरू हुआ, स्थिति बहुत खराब…