Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सभी लोग उनके इस मामले की जांच सीबीआई के द्वारा करना चाहते हैं। पिछले 1.5 महीने से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन इस पूरे मामले में कोई खास निष्कर्ष अभी तक नहीं निकला है। मुंबई पुलिस जांच से नाखुश होकर सुशांत के पिता के के सिंह (K K Singh) ने पटना के राजीव नगर थाने में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के लिए पटना की पुलिस मुंबई पहुंची तो। वहां रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakroborty) के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा इस पूरे मामले की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की। इस पूरे मामले में नाखुश सुशांत के पिता के के सिंह ने कथित रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती की मदद कर रही है।
image courtesy- third party
सुशांत के वकील ने क्या कहा
वकील विकास सिंह ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि अगर रिया चक्रवर्ती शीर्ष अदालत में पहुंची है। तो उनको सीबीआई जांच के लिए मांग करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने ऐसी कोई याचिका दायर नहीं की लिहाजा रिया सुप्रीम कोर्ट में अपनी यह याचिका लेकर पहुंची कि इस पूरे मामले की जांच को मुंबई स्थानांतरित कर दिया जाए। वकील ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि अब इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहिए कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह के वकील विकास सिंह ने मामले में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए। विकास सिंह ने बताया कि सुशांत के परिवार ने उनके निधन से 4 महीने पहले फरवरी में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि सुशांत किसी बुरी कंपनी में है और उन्हें डर है कि उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। इसलिए उन्होंने मुंबई पुलिस से अभिनेता सुशांत के ऊपर नजर रखने का आग्रह किया था। सुशांत के वकील ने आगे बताया कि सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ मुंबई में भी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन मुंबई पुलिस नहीं की बल्कि उनके परिवार को बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लेने पर मजबूर किया। उन्होंने आगे इस बात को बढ़ाते हुए कहा अगर हम सीधे तौर पर उन्हें जिम्मेदार नहीं मानते तो हमें प्रोडक्शन हाउस का नाम क्यों देना चाहिए। अप्रत्यक्ष रूप से शायद उनकी भी भागीदारी हो सकती है। लेकिन हमारे कहने का आधार यह नहीं है कि आप रिया को बिलकुल भुला कर सभी बड़े प्रोडक्शन के पीछे पड़ जाते हो।
FIR लिखने में किसने की मदद
हालांकि आपको बता दें बिहार पुलिस की इस पूरे मामले में एफ़आईआर दर्ज करने से हिचक रही थी। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के हस्तक्षेप के कारण के बाद पटना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए और एफ़आईआर भी लिखी।
Sushant Suicide Case में आया नया मोड़, पिता ने गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ की FIR दर्ज
KGF 2 Sanjay Dutt Look: संजय दत्त के कैरियर का सबसे ‘खूंखार’ लुक, फेस और सिर पर टैटू
Sonchiriya एक बार फिर सिनेमाघरों में आएगी नजर, Sushant Singh Rajput की पसंदीदा फिल्मों में से एक