ADITYA CHOPRA: मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की गुत्थी को हर एंगल से सुलझाने की कोशिश कर रही है। सुशांत से जुड़े हर लोगों से पूछताछ के जा रही है। पिछले शनिवार को पुलिस ने मिल्मकार और यशराज फिल्म के चेरमेन अदित्या चोपड़ा से भी पूछताछ की है और उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं। एक लाइव चैट के दौरान शेखर कपूर ने आदिया पर आरोप लगाया था कि पानी प्रोड्यूसर ने कहा कि हम सुशांत के साथ पानी फिल्म नहीं बनाएगें।
दरअसल आपको बता दूँ कि पानी एक फिल्म का नाम है। सूत्रो ने बताया, शेखर ने कहा की अदित्या से पूछों कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा ‘पानी नहीं बनेगी सुशांत सिंह राजपूत के साथ’। असल में सच यह है कि, तैयारी एक साल से चल रही थी। लेकिन शेखर ने स्क्रिप्ट को अभी तक अदित्या को नहीं दिखाई थी।
शेखर कपूर का बजट बना विलेन
Shekhar Kapur: सूत्रो ने आगे बताया कि पानी फिल्म को बनाने के लिए जो बजट पहले तय हुआ था। अब शेखर से उसको बड़ा दिया था। यह बात अदित्या को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि हम इस बजट में सुशांत सिंह राजपूत के साथ पानी फिल्म को नहीं बना सकते हैं। इस बजट में इस फिल्म को बनाने के लिए हमें शाहरुख खान की जरूरत पड़ेगी। मानों ऐसा लग रहा था कि अदित्या सुशांत के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं।
असल में आपको बता दें कि शेखर कपूर पानी फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत से साथ यशराज प्रॉडक्शन में बनाना चाहते थे। इसीलिए कपूर ने सुशांत के साथ 2 साल का समय बिताया था। लेकिन किन्ही कारनों से यह फिल्म रिहर्सल, वर्कशॉप और तैयारी के बाद बंद हो गई।